महासमुन्द

ड्यूस बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू
24-Dec-2024 6:52 PM
ड्यूस बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू

बागबाहरा, 24 दिसंबर। बागबाहरा के रावणभाठा मैदान में आयोजित हो रहे ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ  विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ । क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने जैसे ही विधायक द्वारिकाधीश यादव का काफिला जैसे प्रतियोगिता मैदान में पहुंचा, आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित खिलाडिय़ों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें कार्यक्रम मंच तक अगुवानी करते हुए लाया गया। जहां विधायक श्री यादव व उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके तथा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, बलबीर बग्गा, शहजान पाशा, दुर्गेश यादव, शिवा जगत रामकुमार ठाकुर, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण, क्रिकेट प्रेमीजन तथा उद्घाटन के पश्चात प्रतियोगिता खेलने के लिए तैयार टीम के सदस्य एवं दर्शक उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट