महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,24 दिसंबर। कल सुबह कोहरे के बाद आज महासमुंद का मौसम ठंडा है। ठडी-ठंडी हवाएं चल रही है। इस सीजन में पहली बार कल जिला मुख्यालय सहित अंचल भर में सर्वाधिक कोहरे वाली स्थिति रही। कहा तो यह भी जा रहा है कि कल कोहरे ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहरे की वजह से कल मात्र 10 मीटर तक ही दृश्यता रही। फलस्वरूप सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों ने कोहरे का आनंद लिया। लेकिन वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम लभरा, मोंगरा, बम्हनी,तुमगांव तथा जंगल इलाकों की ओर से आने वाली वाहनों के चालकों को वाहन सडक़ किनारे रोककर धुंध छटने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। यह स्थिति वर्ष 2014 में बनी थी। इधर कोहरे की वजह से बसों की रफ्तार कम रहीं। वहीं प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें भी विलंब से पहुंची। यहां अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से 3 से 5 घंटे विलंब रहीं। फिलहाल बदली की वजह से भले ही ठंड गायब हो गई है। लेकिन बादल छंटने के बाद ठंड और भी बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार आगामी सप्ताह भर अब तापमान तेजी से लुढक़ेगा। फलस्वरूप प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित महासमुंद जिले में ज्यादा ठंड पडऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के 10 जिलों को अलर्ट किया है। बीते 2 दिनों से जिला मुख्यालय में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। प्रदेश पिछले तीन चार दिनों में फिर एकबार न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे गिर सकता है। फिलहाल अंचल शीत लहर की चपेट में है। इसके लिए मौस विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवाएं चल रही जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इस संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों ड्राई है। उत्तर से हवा चलने के कारण पिछले 5 दिनों से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है। कल महासमुंद के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। समाचार लिखते तक आज सुबह 11 बजे तक शहर का तापमान 19 डिग्री मापा गया है। ठंड का अहसास हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छाया हुआ है।