महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 दिसंबर। गांजा तस्करी के एक मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 किलो गांजा कीमती 80 हजार रुपए जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग बिना नम्बर वाली मोटरसाइकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा की ओर से महासमुंद की ओर जा रही है। सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीस व पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिरपुर नाका ओडिशा बॉर्डर के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे।
नाम पता पूछने पर अपना नाम निलेश साव बिलासपुर, राजकुमार बारीक सरायपाली महासमुंद बताया। दोनों ने ओडि़शा से आने तथा वाहन में क्या रखे हो पूछने पर गोलमोल जवाब दिया। संदेह प्रतीत होने पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे बैठा व्यक्ति काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था जिसमें 4 पैकेट था। खोलकर देखने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 भूरे रंग के टेप से टैपिंग किया हुआ कुल 4 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80 हजार रुपए, काला कलर का होंडा कम्पनी का एसपी साइन 125 मोटर साइकिल कीमती 60 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए तथा नगद 500 रु को जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और छत्तीसगढ़ में बिक्री करना बताया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस के तहत् कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना बलौदा की टीम द्वारा की गई।