महासमुन्द

नवकिरण में 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में चौथा टेस्ट
23-Dec-2024 2:24 PM
नवकिरण में 12 टेस्ट सीरीज  के क्रम में चौथा टेस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में आज चौथा टेस्ट का आयोजन किया गया।

जारी विज्ञप्ति में  डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल चौथा टेस्ट पेपर विज्ञान, करेंट अफेयर,खेल एवं व्यक्तित्व का हुआ। जिसमें कुल 200 नंबर का पेपर हुआ इसमें विज्ञान, करेंट अफेयर, खेल एवं व्यक्तित्व आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। चौथा टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 108 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 11 परीक्षार्थियों कुल 119 ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। यह कुल 12 टेस्ट के क्रम में पांचवा टेस्ट था। आगामी आयोजन 29 दिसंबर को भारत का भूगोल एवं छत्तीसगढ़ भूगोल का टेस्ट आयोजित होगा। 

डी. बसंत साव ने आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और सीजीपीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हैं। 


अन्य पोस्ट