महासमुन्द

जनादेश परब : दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण व सम्मान समारोह
21-Dec-2024 5:58 PM
जनादेश परब : दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण व सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत समाज कल्याण विभाग और कलेक्टर महासमुंद के निर्देशन में कल जनपद पंचायत बसना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप संचालक समाज कल्याण महासमुंद संगीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने, खेल-कूद प्रतियोगिताओं और दिव्यांग कलाकारों व खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 दिव्यांग खिलाडिय़ों और 14 दिव्यांग व्यक्तियों को मोमेंटो एवं कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में लगभग 200 दिव्यांगजनों और उनके सहयोगियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की गई थी। मुख्य अतिथियों में रामचंद्र अग्रवाल, रूकमणी सुभाष पटेल अध्यक्ष, जनपद पंचायत बसना, सतनाम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, मनजीत सलूजा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पियूस सिंह ठाकुर, समाज शिक्षा संगठक पुरुषोत्तम दीवान, छत्तीसगढ़ शासकीय दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पुकराम कुर्रे और उन्नति दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष बुधराम साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट