महासमुन्द
अफसरों ने राशन वितरण शुरु कराया, तब मानीं
सेल्समैन पर कार्रवाई का आश्वासन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 दिसंबर। सरायपाली क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम अर्जुण्डा और आश्रित ग्राम खैरमाल की महिलाओं ने शुक्रवार को नियमित राशन वितरण न होने से आक्रोशित होकर अर्जुण्डा के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर महिलाओं को समझाया एवं सेल्समैन पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए राशन वितरण शुरू करवाया।
मालूम हो कि शासन द्वारा निम्न वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है, जिनमें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाना भी शामिल है।
यहां आरोप है कि राशन दुकानों में आए दिन सेल्समैनों की मनमानी देखी जाती है। जिसके कारण हितग्राहियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार दो-तीन माह तक राशन नहीं मिल पाता। जिसके कारण हितग्राहियों को बाजार से ऊंचेे दामों पर राशन खरीदना पड़ता है।
कल भी ग्राम अर्जुण्डा में देखा गया कि सेल्समैन ने दुकान नहीं खोला है। उनकी इस मनमानी से परेशान अर्जुण्डा और आश्रित ग्राम खैरमाल की महिलाएं आक्रोशित हो गर्इं और सडक़ जाम कर दिया। सूचना मिलते ही आनन-फ ानन में खाद्य विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और सेल्समैन को फटकार लगाते हुए राशन वितरण शुरू करवाया।
महिलाओं ने बताया कि सेल्समैन आये दिन दुकान बंद कर देता है और प्रतिमाह नियमित रूप से राशन भी नहीं दिया जाता। जिसके कारण हितग्राहियों में काफी आक्रोश था। महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में भी किसी को दो माह, तो किसी को तीन माह का राशन नहीं मिला है। जिसके कारण वे पदमपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गई थीं। इस संबंध में खाद्य अधिकारी अविनाश दुबे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि समय पर राशन न मिलने की बात को लेकर अर्जुण्डा के पास हितग्राही महिलाओं ने कुछ देर के लिए सडक़ जाम कर दिया था। सेल्समैन खिरोद्र के द्वारा राशन वितरण में आये दिन लापरवाही करने की बात महिलाओं ने की। खाद्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सेल्समेन को इसके लिए फ टकार लगाई गई है और राशन वितरण किया गया है। उन्होंने आगे विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई होगी।