महासमुन्द

कॉलेज में सुशासन दिवस पर गोष्ठी, कई स्पर्धाएं
19-Dec-2024 2:36 PM
कॉलेज में सुशासन दिवस पर गोष्ठी, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19  दिसंबर।  शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य करूणा दुबे के निर्देशन में  शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सुशासन दिवस के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया गया। संगोष्ठी के प्रमुख  वक्ता पोषण साहू जनसंपर्क विभाग महासमुंद उपस्थित रहे। संगोष्ठी की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के  संयोजक डॉ. नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, नोडल अधिकारी डॉ सीमा रानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिंदी रही।

प्राचार्य ने स्वागत भाषण में राज्य सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, जल, रोजगार के लिए किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी  दी। इसके अलावा लघु उद्योग एक पेड़ मां के नाम महतारी वंदन योजना जैसे योजनाओं को समझने एवं जनमानस तक पहुंचाकर विकास के पथ पर राज्य को आगे बढ़ाने की बात कहीं।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पोषण साहू जनसंपर्क अधिाकरी ने सुशासन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जन्म दिवस के दिन 25 दिसंबर 2014 से प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर लोकतांत्रिक देश में शांति न्याय रोजगार को समाज के अंतिम व्यक्ति के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं को पहुंचाने की बात की। कहा कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं जैसे बालक से वृद्ध, समाज के प्रत्येक वर्ग, जल खाद्यान्न शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020, स्वास्थ्य आवास के क्षेत्र में पी एम आवास योजना, किसान समृद्धि योजना महतारी वंदन योजना, युवा कौशल विकास के अंतर्गत मुद्रा लोन योजना, स्वरोजगार योजना के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में प्रथम योशिका ठाकुर द्वितीय वर्षा गजेन्द्र तृतीय लोकेश कुमार सेन रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में नम्रता साहू ने प्रथम, ट्विंकल साहू द्वितीय एवं तनुजा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य करूणा दुबे, कला संकाय प्रमुख डॉ.रीता पांडे, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. सीमारानी प्रधान, राजेश्वरी सोनी के निर्देशन में  प्रात:10:30 बजे से सुशासन के वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर साइकिल रैली ग्राम मचेवा में निकाली।

 जिसमें महाविद्यालय के लगभग 65  छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी।  राजेश्वरी सोनी के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में सुशासन को प्रदर्शित करते हुए एक नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया जिसमें आयुष देवांगन, गरिमा परमार, एवं डिगेश महिलांग की टीम ने महतारी वंदन योजना और आवास योजना के लाभों को प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में  डॉ. रीता पांडे विभागाध्यक्ष इतिहास, डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र, अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, मनीषा प्रधान, आशुतोष पुरी गोस्वामी, डॉ. जीवन चन्द्राकर,विजय मिर्चे, परवीन करीम, शिवानी तावेरकर, डॉ. गरिमा दीवान, डॉ. जागृति चन्द्राकर, गायत्री  चन्द्राकर, रेणुका साहू, राजलक्ष्मी साहू, कल्याणी साहू, चितेश्वरी साहू, लक्ष्वंतीन जांगड़े एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संचालन राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य एवं आभार प्रदर्शन डॉ सीमा रानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिंदी ने किया।


अन्य पोस्ट