महासमुन्द
गुरु घासीदास ने सामाजिक न्याय के लिए लडऩे किया प्रेरित -डॉ. चोपड़ा
19-Dec-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 दिसंबर। गुरु घासीदास जयंती अवसर पर जैतखाम पहुंच कर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने समस्त मानव समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि कि गुरु घासीदास एक महान संत और समाज सुधारक थे। उनकी शिक्षा सत्य, अहिंसा और समानता पर आधारित थीं। उन्होंने अपने अनुयायियों को शिक्षित करने और सामाजिक न्याय के लिए लडऩे के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर गुरु आसम दास तेलासी धाम गुरु गद्दी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, अरविंद प्रहरे, उत्तरा प्रहरे, अमर दास बघेल, बुधराम कुर्रे, सुखदेव आवड़े, सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे