महासमुन्द
श्री कृष्ण की लीलाओं को सुनकर मोक्ष की प्राप्ति-मुरलीधर महाराज
18-Dec-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 दिसंबर। स्थानीय श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर महासमुंद में वृन्दावन से पधारे पं मुरलीधर महाराज ने भागवत कथा का तीसरे दिन ध्रुव चरित्र, समुद्र मंथन एवं वामन प्राकट्य की कथा सुनाई।
कहा कि भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं को सुनकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी भागवत कथा के श्रवण मात्र से राजा परीक्षित को मुक्ति की प्राप्ति हुई थी। आयोजन समिति की ओर से परमेशवर पप्पू ठाकुर, सुनयना ठाकुर, नीलमणी चंद्राकर, मुकेश साहू, कमलेश साहू, सुजाता विश्वनाथन, चौवासिंह ठाकुर ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे