महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 दिसंबर। स्थानीय श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर महासमुंद में भव्य कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ भागवत कथा का शभारंभ हुआ । आयोजन वार्डवासी परमेश्वर पप्पू ठाकुर, सुनयना ठाकुर एवं आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा कराया जा रहा है ।
वेदी पूजन पश्चात गौकरण कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीधाम वृन्दावन ब्रज क्षेत्र के भागवताचार्य मुरलीधर जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा जीवन का सार है। कथा के श्रवण मात्र से जीव धन्य हो जाता है एवं जन्म चक्रों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि कई जन्मों के पुण्य प्रताप से भागवत कथा का आयोजन का सौभाग्य प्राप्त होता है । कलयुग में नाम की भक्ति करनी चाहिये । उनके द्वारा रामचरित मानस के अनेक उदाहरणों के माध्यम से कलयुग में भगवान के नाम मात्र स्मरण को जीवन का धन बताया।
टेकराम सेन ने बताया कि इस भव्य आयोजन में श्रीमदभागवत कथा के माध्यम से पं. मुरलीधर महाराज समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण बाल लीला, श्री कृष्ण जन्म उत्सव, रुखमणी विवाह कथा का वाचन होगा । उन्होंने वार्ड एवं शहरवासियों से अपील की है कि भगवान के इस अमृतमयी कथा का श्रवण करने दोपहर 3 बजे से श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर महासमुंद में अवश्य पधारें।
मुख्य आयोजनकर्ता एवं वार्डवासियों की ओर से परमेश्वर पप्पू ठाकुर ने कहा कि वृन्दावन धाम से पधारे महाराज जी का कथन श्रवण करना हम सबका सौभाग्य है। उन्होंने विनम्रतापर्वक निवेदन किया है कि भागवत कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्त जन अवश्य पधारें।