महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 दिसंबर। अहिल्या देवी जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। इस पुण्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता डा. टोपलाल वर्मा प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत आमंत्रित थे। कार्यक्रम का संयोजन डा. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथि परिचय के बाद प्राचार्य करुणा दुबे ने कहा कि लोकमाता अहिल्यादेवी का स्मरण कर महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। मुख्य अतिथि प्रो.सच्चिदानंद शुक्ला ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गौरवमयी भारतभूमि की यह परंपरा व मूल्य पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। माता अहिल्या बाई हमारी भारतीय परम्परा की समृद्धता की जीवंत उदाहरण है। अहिल्याबाई जीवनपथ के कठिनाइयों में भी प्रजा के विकास के लिए मजबूती से खड़ी रही।
उन्होंने आगे कहा कि अहिल्या बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग अपने क्षमता और लगन से भारत भूमि को ऊंचाई की ओर ले जा सकता है। मुख्य वक्ता डॉ. टोपलाल वर्मा ने कहा कि हमें अल्याबाई होल्कर के कार्य को जन जन तक पहुंचाना है। उनके कुशल प्रशासन, सामाजिक दायित्व, न्याय प्रियता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य अनुकरणीय है। अहिल्याबाई ने 15 वर्ष की उम्र में राज काज संभाल ली। उनके संरक्षण में मालवा दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा था और प्रजा भी खुश थी। युद्ध कौशल में निपुण माता अहिल्या ने अस्त्र शस्त्र के अभाव में अपने सैनिकों को अस्त्र शस्त्र बनाने का प्रशिक्षण दिया और समृद्ध शस्त्रागार का निर्माण कराया। मालवा के हर संकट को हमेशा रानी ने अपना संकट माना। वे अपने हस्ताक्षर के जगह श्री शंकर लिखती थी। उन्होंने स्त्री शिक्षा पर कार्य किया और शोध कार्य प्रारंभ किया।
अपने कार्यकाल में काशी से कटक तक
रोड बनवाया। एकमात्र महिला जिसे पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई। उन्होंने सबसे पहले दत्तक पुत्र प्रथा प्रारंभ किया और उसके बाद पुनर्विवाह प्रथा का भी आरंभ किया।
लोकमाता अहिल्या बाई पर छात्र छात्राओं द्वारा निबंध लेखन भी किया गया जिसमें प्रथम एकता साहू बीएससी प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान डिम्पल जोगी एम ए अंग्रेजी रही विजेता छात्राओं को मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मंचस्थ अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर महेश चंद्राकर, उमेश भारती गोस्वामी, प्रभा थीटे, वाणी तिवारी जनभागीदारी सदस्य, एलुमनी सदस्य महेश मक्कड़, घनश्याम सोनी, कला संकाय अध्यक्ष डॉ. रीता पांडेय, विज्ञान संकाय अध्यक्ष डा. ईपी चेलक, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार राजा, डा.नीलम अग्रवाल नैक समन्वयक, प्रो मनीराम धीवर आईक्यूएसी समन्वयक, सी. खलको अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, प्रदीप कन्हेर विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र, दिलीप बढ़ई विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, सूरज राम रात्रे ग्रंथपाल, मुकेश साहू कार्यालय प्रमुख, मनोज शर्मा, सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय के सहायक प्रध्यापक, अतिथि सहायक प्राध्यापक, जनभागीदारी व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का
संचालन राजेश्वरी सोनी तथा आभार ज्ञापन डॉ. दुर्गावती भारतीय द्वारा किया गया।