महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 दिसंबर। शिवसेना द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित महाधरना में महासमुंद के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। कल दोपहर एक प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर व जिला पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त महाधरना में जिले से सैकड़ों शिवसैनिक शामिल होंगे।
उनकी मांगों में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने,देश में समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने, देश में नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 (सी एए। एन आर सी) को पूरे देश में लागू करने, जनसख्या नियंत्रण हेतु दो बच्चों से ज्यादा होने से उस परिवार का आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, सरकारी और प्राइवेट नौकरी राशन, गैस सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं आदि में उनको सरकारी लाभ ना दिया जाये, इस आशय का कानून पारित करने, प्रदेशों में हो रहे धर्मान्तरण को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग शामिल है।
उनका कहना है कि धर्मान्तरण प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के पमुख शहरों में भी जारी है शहरी जिलों में भी धर्मान्तरण काफी बड़ेस्तर पर किया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए। सारे देश में रोहिंया मुसलमानों की घुस्पैठ लगातार जारी है, उसे तत्काल रोका जाए ।
प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल चाहे वह मस्जिद हो या मंदिर हो या अन्य धार्मिक स्थल हो जहां ध्वनि यंत्र का उपयोग किया जाता है, उस ध्वनि यंत्र की मानक क्षमता सुप्रिम कोर्ट के आदेशानुसार तय किया जाये. साथ ही धार्मिक स्थल किसी भी धर्म का हो उसका दुरुपयोग देश की एकता एवं अखंडता के विरुद्ध होने पर उक्त स्थल की तालाबंदी के साथ राजसात किया जाये और इस आशय का कानून पास किया जाये।
धार्मिक स्थल अधिनियम लागू किया जाए जिसमें किसी भी धर्म स्थल बनाने की अनुमति जिलाधीश के निहित करते हुए जनसंख्या के अनुपात अनुसार किया जाए. साथ ही बोलने की स्वतंत्रता के नामपर लगातार हिंदू धर्म और देश का देश के नेताओं का अपमान लगातार सोशल मीडिया और अखबारों में साथ ही न्यूज चैनल में जारी है, इसकी रोक के लिए संबंधी कानून को पास कर के देश व्यापी लागू किया जाए तथा प्रदेशों में हो रहे गौ तरकरी को पूरी तरह से बंद किया जाये व गौ हत्या करने वालों के उपर 302 अर्थात संशोधित अधिनियम भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार धारा 103 का मुकदमा दर्ज किया जाए।