महासमुन्द

सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा का शुभारंभ आज
10-Dec-2024 3:30 PM
सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा का शुभारंभ आज

महासमुंद,10 दिसंबर। ग्राम गढफ़ुलझर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा का शुभारंभ आज 10 दिसंबर को संध्या 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अन्य अतिथियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद रूप कुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ.संपत अग्रवाल, एनके अग्रवाल विधानसभा संयोजक, वृंदावती सोमनाथ पाण्डे जिला पंचायत सदस्य, रुखमणी पटेल अध्यक्ष जपं बसना, जलकुमारी बरिहा सरपंच गढफ़ुलझर, चन्द्रशेखर पाण्डे पूर्व अध्यक्ष मार्कफेड, ओमप्रकाश चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, जितेन्द्र त्रिपाठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रमेश अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रामचन्द्र अग्रवाल भाजपा नेता, माधव साव मंडल अध्यक्ष गढफ़ुलझर,सुवर्धन प्रधान आदि उपस्थित रहेंगे।

 कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट