महासमुन्द

किराना व्यवसायी के गोदाम से 2500 बोरा धान जब्त
10-Dec-2024 3:10 PM
किराना व्यवसायी के गोदाम से 2500 बोरा धान जब्त

महासमुंद,10 दिसंबर। बीती रात राजस्व विभाग और मंडी टीम द्वारा तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया।

राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और उक्त व्यक्ति को जांच की कार्यवाही पूरी होने तक अभिरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया। विभाग द्वारा आगे की जांच के बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोक और उनके परिवार द्वारा इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है तथा जांच के दौरान वे आवश्यक दस्तावेजों का प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। 
 


अन्य पोस्ट