महासमुन्द

घोंघीबाहरा हत्याकांड: उधार में सरिया दिया था, पैसा नहीं मिला तो कर दी हत्या
10-Dec-2024 3:09 PM
घोंघीबाहरा हत्याकांड: उधार में सरिया दिया था, पैसा नहीं मिला तो कर दी हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
ग्राम घोघींबाहरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए कल एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपी ने रामकुमार को उधार में सरिया छड़ दिया था। पैसा नहीं मिला तो हत्या कर।

पुलिस के अनुसार 4 दिसंबर को जिला अस्पताल महासमुंद के माध्यम से पुलिस को मृतक रामकुमार खडिय़ा पिता हिरा लाल खडिय़ा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम घोंघीबहरा महासमुंद का शव मिला। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घोंघीबाहरा ग्राम के बाहर रोड के किनारे शव मिला था। मृत अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था। 

अस्पताल मेमो के माध्यम से प्राप्त सूचना पर थाना महासमुंद में 4 दिसंबर 24 को मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव के पंचनामा के दौरान सिर में चोट होना पाया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिनांक 08 दिसंबर 24 को प्राप्त हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या होना बताया गया। जिसके आधार पर थाना महासमुंद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103-1, बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मृतक के परिवार जनों एवं ग्रामीणों सें पूछताछ प्रारंभ किया। मुखबिर सक्रिय कर मृतक रामकुमार खडिया के बारे में तथा परिवार के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू हुआ। तभी मुखबिर से सूचना मिला कि गांव का ही भीखम साहू घटना स्थल में शराब पीकर बैठे हुए थे। अत: पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति भीखम साहू (60) घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। 

पूछताछ में आरोपी भीखम साहू ने बताया कि मृतक रामकुमार खडिय़ा ने कुछ दिन पहले अपने मकान निर्माण से बचा हुआ छड़ सरिया आरोपी भीखम साहू को बेचा था। जिसका 2000 रुपए आरोपी से मृतक को लेना था। दिनांक घटना को आरोपी भीखम साहू एवं मृतक ने एक साथ ग्राम बनसिवनी जाकर शराब पिया। शराब पीने के बाद अपने गांव वापस आते समय रास्ते में राजकुमार खडिय़ा ने आरोपी से अपने छड़ सरिया का पैसा मांगा। 

इसी बात पर राजकुमार एवं आरोपी भीखम साहू का विवाद हो गया। उसी समय घटनास्थल ग्राम घोधींबहरा में रोड किनारे पड़े लकड़ी के डंडे से आरोपी भीखम साहू ने राजकुमार खडिय़ा के सिर में प्राण घातक हमला किया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी भीखम साहू उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा महासमुंद के कब्जे से मृतक की हत्या करने में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने हुआ शर्ट को विधिवत जब्त किया। आरोपी के विरूध्द थाना महासमुंद में अपराध धारा 103-1, बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
 


अन्य पोस्ट