महासमुन्द
महासमुंद,10 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में प्रायोगिक परीक्षा का प्रारंभ 5 दिसंबर से की जा चुकी है। एमएससी प्राणीशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के लैब कोर्स द्वितीय की प्रायोगिक परीक्षा 5 दिसंबर तथा एमएससी प्राणीशास्त्र प्रथम एवं तृतीय का लैब कोर्स प्रथम की प्रायोगिक परीक्षा 8 दिसंबर को सम्पन्न कराई गई। एमएससी प्राणीशास्त्र तृतीय सेमेस्टर लैब कोर्स द्वितीय की परीक्षा 17 दिसंबर को करायी जायेगी। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक तीन दिवस प्रथम पाली पूर्वान्ह 09 से 12 तक द्वितीय पाली अपरान्ह 01 से 04 बजे तक दो पालियों में होगी। अपील की गई है कि छात्र-छात्राएं प्रायोगिक फाईल के साथ अपनी उपस्थिति परीक्षा में सुनिश्चित करेंगे।