महासमुन्द

पट्टा व पक्का मकान दिलाने हेतु शिविर
07-Dec-2024 2:40 PM
पट्टा व पक्का मकान दिलाने हेतु शिविर

महासमुंद, 7 दिसंबर। महासमुंद नगर के वार्ड नंबर 09 की पार्षद माधवी सिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत अपने वार्ड के गरीब मजदूर, झुग्गी झोपड़ी परिवारों को पट्टा एवं पक्का मकान दिलाने हेतु शिविर लगाकर लोगों को आवेदन फॉर्म भरवाया। नगर पालिका में पदस्थ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी लोक रंजन के द्वारा यह फार्म भरवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में  वार्डवासी भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट