महासमुन्द

आयुष्मान योजना समेत चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों में आ रही कठिनाइयों को लेकर राजधानी पहुंचे डॉ. चोपड़ा
07-Dec-2024 2:33 PM
आयुष्मान योजना समेत चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों में आ रही कठिनाइयों को लेकर राजधानी पहुंचे डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना के भुगतान में आ रही कठिनाइयों के चलते भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व प्रदेश संयोजक अखिलेश दुबे, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग संचालनालय में डॉ. गवई से मिलकर समस्याओं को अवगत कराया तथा जल्द ही समस्याओं के निराकरण करने की मांग की।

डॉ. चोपड़ा ने डॉ.गवई से कहा कि आयुष्मान योजना में पुरानी क्लेम हुई राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। पुराने केस के क्लेम की राशि को धीरे-धीरे कर के भुगतान किया जाए। परंतु नए क्लेम की राशि भुगतान को 20 दिनों के भीतर आवश्यक रूप से पूर्ण किया जाए। 

बताया कि आयुष्मान केस को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है और इसकी सूचना अस्पताल को बहुत दिनों बाद दिया जाता है। जिससे अस्पताल वालों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। अगर केस क्लेम को रिजेक्ट किया जा रहा है तो मरीज के उपचार के दौरान ही सूचित कर दिया जाए कि किस कारण से केस रिजेक्ट हो रहा है, जिससे सुधार किया जा सके। डॉ. गवई को डॉ. चोपड़ा ने इस संबंधी और परेशानियें से अवगत कराया तथा निराकरण की मांग की।

स्वास्थ्य सचिव से अनेक विषयों पर चर्चा

डॉ. विमल चोपड़ा ने नया रायपुर के सदस्यों के साथ चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों में आ रही कठिनाइयों के निराकरण हेतु नया रायपुर मंत्रालय में मुख्य स्वास्थ्य सचिव पिंगुवा से भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान एवं आगामी भुगतान, आयुष्मान भारत के पैकेज की समीक्षा, नर्सिंग होम एक्ट में 30 बिस्तरों के अस्पताल को छूट देने, एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप पूर्ण कर चुके छात्रों, रायपुर के छात्रों को छत्तीसगढ़ सीट में प्रवेश से रोकने, एक चिकित्सक के दो से ज्यादा नर्सिंग होम या क्लीनिक में जाने पर प्रतिबंध को हटाने, ड्यूटी समय में सुधार,पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्रावास, प्रदेश में शासकीय होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना, होम्योपैथी कॉलेज को शासकीय अनुदान, ग्रामीण चिकित्सकों को ट्रेनिंग देकर मान्यता प्राप्त बनाने, आयुर्वेद  चिकित्सकों की शासकीय सेवा में भर्ती की मांग की। श्री पिंगुवा ने मांगों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि एक माह के भीतर आवश्यक रूप से समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।


अन्य पोस्ट