महासमुन्द

पीएमश्री स्कूल बागबाहरा के प्राचार्य के खिलाफ जांच पूरी
05-Dec-2024 2:48 PM
पीएमश्री स्कूल बागबाहरा के  प्राचार्य के खिलाफ जांच पूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 दिसंबर। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उमा शाला बागबाहरा में शाला स्टाफ की भविष्य निधि और समूह बीमा योजना की राशि संबंधितों के खाते में जमा नहीं कराए जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है।

 तीन सदस्यीय जांच दल ने यह रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। मामले में फिलहाल कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में स्कूल स्टाफ के भविष्य निधि खाते और समूह बीमा की राशि में करीब 25 लाख रुपए की अनियमितता की शिकायत की गई थी।

 शिकायत में बताया गया था कि सभी स्टाफ  के वेतन से हर माह जीपीएफ तथा समूह बीमा की प्रीमियम काटी जाती रही। लेकिन संबंधित खाते में जमा नहीं की गई। यह शाला पूर्व में भी विवादों में रही है।

पूर्व प्राचार्य मधु सिरमौर पर अवैध फीस वसूली का आरोप था। तब उन्हें पद से हटाया गया था। इस बार डीईओ बागबाहरा व 2 व्याख्याता कुल 3 लोगों का जांच दल बनाया गया था। जांच दल ने रिपोर्ट सौंप दी है।


अन्य पोस्ट