महासमुन्द
अवैध धान परिवहन: अब तक 76 प्रकरणों में 5653 क्विंटल धान जब्त
05-Dec-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। तीन दिसम्बर को स्टॉक से अधिक अवैध भण्डारण पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 181 बोरा 72.4 क्विंटल धान जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्वए मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024.25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 9 नवम्बर से सतत कार्रवाई जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 76 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 3 प्रकरण अंतरराज्यीय तथा 73 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 14168 बोरा धान 5653.60 क्विंटल जब्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 6 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे