महासमुन्द

देवरानी-जेठानी ने संभाला किचन का जिम्मा महतारी वंदन की राशि से रसोई का खर्च आसान
04-Dec-2024 2:24 PM
देवरानी-जेठानी ने संभाला किचन का जिम्मा  महतारी वंदन की राशि से रसोई का खर्च आसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 दिसंबर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना पूरे परिवार का संतुष्टि के साथ पेट भर रही है। दरअसल में एक ही घर में देवरानी और जेठानी को महतारी वंदन की राशि हर माह एक-एक हजार रुपए मिल जाती है। पति अक्सर काम से बाहर रहते हैं। छोटी मोटी रसोई की जरूरतों और साग-सब्जी खरीदने के लिए उनका इंतजार करना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन की राशि मिलने से दोनों समय-समय पर किचन के लिए जरूरी सामग्री तथा साग-भाजी खरीद लेती है और पूरी आत्मीयता के साथ खाना बनाकर घर वालों को खिलाती हैं। उनके परिवार में 10 लोगों का खाना बनता है।  महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा की रहने वाली झरना ध्रुव और खिलेश्वरी ध्रुव की ये समझदारी उनके घर वालों को भी पसंद आई। दोनों हंसते हुए कहती हैं कि सरकार हमें बिना भेदभाव के बराबर राशि दे रही है, इसलिए हम खर्च भी बराबर करते हैं। वे बताती हंै कि काम से थके हुए घर आने पर पति और अन्य सदस्यों को खाना खिलाने से बड़ी कोई संतुष्टि नहीं है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ये व्यवस्था वाकई केवल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि परिवार वालों के लिए भी संतुष्टि और खुशी का एक महत्वपूर्ण कारक है।

 


अन्य पोस्ट