महासमुन्द

भारतीय एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ
02-Dec-2024 2:48 PM
भारतीय एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2दिसंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का वाचन करते हुये भारतीय एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ प्रशिक्षण में आये शिक्षकों व छात्राध्यापकों को दिलाई गई।

प्रस्तावना वाचन के पूर्व प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कहा कि हमें अपने संविधान की रक्षा व देश की एकता के लिये दृढ़ संकल्पित होना चाहिये।

सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान एवं साहित्यिक प्रभारी टेकराम सेन ने कहा कि भारतीय संविधान पूरे विश्व का अनुपम कृति व देश को एकता की  डोर में बांधने वाला दस्तावेज है। हमारे हृदय में संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण व श्रद्घा होनी चाहिये। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा प्रार्थना सभा में सभी विद्यालयों व डाइट में प्रतिदिन संविधान पर चर्चा की अपील की गई। संस्थान की ओर से सहायक प्राध्यापक केसिंग, उमादेवी शर्मा, राजेश  चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, किरण कन्नौजे, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, तिलोत्तमा प्रधान, ईश्वर चंद्राकर,झरना साहू सहित समस्त कार्यालयीन  स्टाफ ने संबोधित करते हुए भारतीय संविधान को अद्वितीय व अतुलनीय निरुपित किया। उक्त जानकारी संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता एवं साहित्यिक प्रभारी टेकराम सेन ने दी है।


अन्य पोस्ट