महासमुन्द

तेज रफ्तार बस ने अचानक ब्रेक मारी, बाइक चालक गंभीर
02-Dec-2024 2:44 PM
तेज रफ्तार बस ने अचानक ब्रेक मारी, बाइक चालक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 दिसंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फ ोरलेन पर कल दोपहर सरायपाली से रायपुर जाने वाली मेट्रो बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार चलते हुए एक क्रॉसिंग के पास सवारी चढ़ाने के लिए अचानक ब्रेक मार दिया। बस के पीछे मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवा बस से टकरा जाने से सिर में चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद फोरलेन बीसीपीएल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना जाया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रायपुर रिफर किया गया। लेकिन उसे नगर के एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सतकुंवर भोई पिता किरोती भोई 28 वर्ष निवासी ग्राम खीरापाली ओडि़शा, शोक पत्र बांटने अपने मामा के घर बोईरडीह आया था। वहां से अपने दीदी घर पौंसरा जा रहा था। पौंसरा जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम जगत के पास सरायपाली से मेट्रो बस का ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे सतकुंवर भोई बस के पीछे हिस्से से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 बताया गया है कि मोबाइल टूट जाने पर सिम निकाल कर अन्य मोबाइल में लगाया गया। जिसके माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप से इसकी जानकारी भेजी गई। उक्त मोबाइल नंबर से मैसेज प्राप्त होने पर उनके परिजन खीरापाली ओडिशा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल सतकुंवर भोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना से रायपुर रेफर किया था, लेकिन उनके परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है।

वाहन की ठोकर से जख्मी

एक दूसरी घटना में नीलेश पिता शौकीलाल बरिहा 20 वर्ष निवासी ग्राम पडक़ीपाली सांकरा किसी काम से अपनी बाइक में सांकरा से बसना आ रहा था। वह जैसे ही गुरुघासी दास चौक सांकरा पहुंचा, एक मोटरसाइकिल से अथवा अज्ञात वाहन से टकरा कर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस 112 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया गया है


अन्य पोस्ट