महासमुन्द

प्रताडऩा: ससुराल पक्ष के 5 लोगों को छह-छह माह कड़ी कैद
01-Dec-2024 3:50 PM
प्रताडऩा: ससुराल पक्ष के 5 लोगों को छह-छह माह कड़ी कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,1 दिसंबर।
न्यायालय: प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली, पीठासीन न्यायाधीश शोभना कोष्टा ने बहू को शारीरिक मानसिक प्रताडऩा के आरोप में ससुराली पक्ष के पांच लोगों मो. इरफ ान उर्फ  मोनू उम्र 30 वर्ष, मो. इरमान खान उर्फ  मोनू उम्र 32 वर्ष, मो.दानिथ उर्फ  ज्ञान उम्र 24 वर्ष, रेहाना बेगम उम्र 42 वर्ष, मो.इसरायल खान उम्र 56 वर्ष को छह-छह महीने कड़ी कैद की सजा सुनाई है। इनमें तीन सगे भाई और माता पिता शामिल हैं। सभी निवासी अलवापारा वार्ड नंबर 07 बसना थाना निवासी हैं। 

संक्षेप में ममामला यह है कि प्रार्थिया शिबा परवीन ने थाना बसना में दिनांक 19 सितंबर 2016 को थाना बसना में आरोपीगण के विरूद्ध इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया का विवाह आरोपी इरफान से 19 मई 2013 में संपन्न हुआ है। विवाह के समय उसके माता पिता उपहार स्वरूप सामान दिये थे। विवाह के पश्चात ही आरोपीगण उससे दहेज के रूप में पैसा मांगकर प्रताडि़त करते थे। यह सिलसिला दो बच्चों के जन्म लेने के बाद भी जारी रहा और थक हारकर प्रार्थिया थाने पहुंची थी। इस पर थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज की गयी। 

इस पर आरोपीगण प्रार्थिया को सामाजिक बैठक में साथ ले गये और समाजजनों के बीच पति-पत्नी साथ रहने, दोनों बचों के भरण पोषण के लिए घर चलाने के लिए प्रतिमाह इकरारनामा लिखकर दिया। पति ने कहा कि पत्नी को अच्छे से रखूंगा तथा भविष्य में प्रताडि़त नहीं करूंगा। इस तरह इकरारनामे के साथ प्रार्थिया अपने पति के साथ रहने चली गई और ससुरालियों से अलन किराये के मकान में रहने लगी। 

लेकिन यहां भी उसका पति उसे घर खर्च के लिए प्रतिमाह 7.500 रुपए नहीं देता था और घर चलाने के लिए पैसा मांगने पर उससे मारपीट कर प्रताडि़त करता था। ससुराल के लोग भी आरोपी का साथ देते थे। कई बार प्रार्थिया पर जानलेवा हमला किया गया। अत: अंत में प्रार्थिया ने अपने पिता के घर वापस आकर मामला थाने में दर्ज कराया था। न्यायालय ने अभियोजन को समर्थन करते हुए आरोपीगण के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाना पाया।  


अन्य पोस्ट