महासमुन्द

दो दिवसीय नेशनल सेमिनार 5-6 को
01-Dec-2024 2:18 PM
दो दिवसीय नेशनल  सेमिनार 5-6 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 दिसंबर । । आंध्रप्रदेश के तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर वैदिक यूनिवर्सिटी में आगामी 5 एवं 6 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय नेशनल  सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसमें महासमुंद जिले में निवास कर रहे भास्कर राव पांढरे को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। जहां वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए सामवेद पर आधारित भारतीय ज्ञान परम्परायाम् उपासनाक्षेत्रे सामवेदवाङ्गमयस्य अवदानम् शीर्षक पर अपने शोधपत्र का वाचन करेंगे।

भास्कर राव छत्तीसगढ़ स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से प्रोफेसर रामकिशोर मिश्र के निर्देशन में सामवेदीय देवोपासनाया: वर्तमान संदर्भे अनुशीलनम विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं तथा वे छत्तीसगढ़ में सामवेद के एकमात्र शोधार्थी है। जिसके चलते उन्हें तिरुपति स्थित वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिस पर श्री राव के शोध निर्देशक प्रोफेसर रामकिशोर मिश्र, संस्कृत कॉलेज रायपुर की प्राचार्या डॉ राधा पांडेय, प्राध्यापक डॉ सत्येन्दु शर्मा, डॉ.राघवेंद्र शर्मा, डा.हेमंत शर्मा, डा. विजय शर्मा, ईष्ट मित्रों में डॉ नीलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, उत्तरा विदानी, आशुतोष शर्मा, बलराज नायडू, रवि सेन, महेश हरपाल, नितिन जैन, गौरव चंद्राकर, ललित मुखर्जी, ताराचंद पटेल, देवेन्द्र साहू, दिलीप शर्मा, ललित पटेल,  परमेश्वर यादव, आशुतोष गुप्ता ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट