महासमुन्द

ऊर्जा व जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला
01-Dec-2024 2:08 PM
ऊर्जा व जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 दिसंबर। । छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा एवं ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिऐंसी,बीईई भारत सरकार द्वारा किसानों में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में कल अद्र्धदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसके वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर आधारित था। इस जागरूकता कार्यक्रम में एसके वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा कृषकों को कृषि क्षेत्र में जल की सदुपयोग, ऊर्जा और जल संरक्षण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की सम्भावनाएं, संसाधनों के कुशल उपयोग के लिये सर्वोत्तम कृषि अध्ययन अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिये जल संरक्षण और पानी का कुशल उपयोग, प्रमाणित फाइव स्टार रेटेड पंपों के चयन, स्थापना, पंपों के कुशल संचालन, मरम्मत और रखरखाव के लिये दिशानिर्देश प्रमाणित स्टार रेटेड पम्प के लाभ एवं कृषि कार्यो में बिजली की बचत विषयों पर वक्ताओं ने कृषकों को दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में भीमराव घोड़ेसवार सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी,रविश केसरी वैज्ञानिक, वाटर एण्ड स्वाईल इंजी. गणेश प्रसाद साहू़, सहायक अभियंता क्रेडा महासमुंद राहुल मानिकपुरी, उप अभियंता क्रेडा जिला कार्यालय महासमुंद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट