महासमुन्द

बागबाहरा सीएचसी के जीवनदीप समिति की बैठक
01-Dec-2024 2:06 PM
बागबाहरा सीएचसी के जीवनदीप समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 1 दिसंबर।
बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रमें जीवन दीप समिति की सामान्य सभा की बैठक छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारकाधीश यादव की अध्यक्षता में हुई।

बागबाहरा नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस बैठक मे वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना के संबंध मे चर्चा की गई औरविभिन्न विषयों परअनुमोदन भी किया गया । साथ ही साथ सामु.स्वा. केन्द्र बागबाहरा के उपलब्धि एवं स्टाफ के संबंध मे चर्चा कर जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा वर्तमान में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी समिति के सदस्यो को प्रदान करते हुए आवश्यक आईईसी एवं साइनेज लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें आईपीडी के सामने नाली निर्माण तथा प्रांगण मे हाई मास्क लाईट लगाये जाने एवं कुलिग सिस्टम लगाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। एन बी एस यु मे आवश्यक पार्टीशन एवं रिपेयरिंग करने हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया। आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यकतानुसार स्मोक डिटेक्टर क्रय एवं फायर एस्टिनग्युजर बढाये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। डिजिटल एक्सरे हेतु कैसेट क्रय करने एवं जनरेटर के शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में स्मिता हितेश चन्द्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा, श्रीमति हीरा सेतराम बघेल अध्यक्ष नगरपालिका बागबाहरा, डॉ.बी.एस.बढ़ई खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. योगांक चन्द्राकर चिकित्सा अधिकारी, श्री हेमकुमार सोनकर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, उप. अभियंता लोक.स्वा.यांत्रिकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट