महासमुन्द
निस्वार्थ प्रेम और शक्ति का प्रतीक रामकथा -डॉ.अनुसुइया
01-Dec-2024 2:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 दिसंबर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 27-28 नवंबर को आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में प्रो.डॉ.अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद छत्तीसगढ़ ने रामकथा को निस्वार्थ प्रेम और शक्ति का प्रतीक बताया।
इस संगोष्ठी का आयोजन कन्हैयालाल मानिकलाल मुंशी हिन्दी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल, बीडी जैन कन्या महाविद्यालय आगरा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, और ग्लोबल हिन्दी ज्योति कैलिफ़ोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे