महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो. करूणा दुबे के निर्देशन में विज्ञान की छात्र-छात्राओं हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परीक्षा प्रणाली पर मार्गदर्शन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मार्गदर्शन प्राचार्य प्रो. करूणा दुबे ने किया।
विज्ञान संकाय प्रभारी एवं संयोजक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 डॉ. ई.पी. चेलक ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पी.पी.टी. के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ शासन एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त परीक्षा प्रणाली के संबंध में जानकारी दी।
बताया कि इस परीक्षा में डिसीप्लीन स्पेसिफिक कोर्स, एवं अन्य विषय हेतु प्रश्न पत्र को दो सेक्सन में बांटा गया है। जिसके अंतगर्त आब्जेक्टिव प्रश्न, सॉर्ट आनसर टाईप प्रश्न और लॉग प्रश्न प्रत्येक यूनिट से दो प्रश्न अथवा के साथ पूछे जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र प्रदीप कन्हेर ने किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र प्रो. मनीराम धीवर, प्रो. जगदीश सत्यम, प्रों. प्रियंका सोनवानी, अतिथि व्याख्याता नम्रता तम्बोली, गौरव सोनी, आशिष बेरा, राजलक्ष्मी साहू रितेश्वरी सेन, प्रकाशमणि साहू एवं विज्ञान संकाय उपस्थित थे।