महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 नवम्बर। सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष का आयोजन बीएसपी ग्राउंड सेक्टर 4 भिलाई दुर्ग में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया है। इसमें महासमुंद जिले की महिला एवं पुरूष टीम हिस्सा लेने गई है। जिला सचिव अंकित लूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा।
मिनी स्टेडियम बॉल बैडमिंटन कोर्ट में खिलाडिय़ों को बादल मक्कड़, तन्मय लूनिया, मनोज घृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, राजेश शर्मा, अंकित लूनिया, सेवन दास मानिकपुरी, सीमा मानिकपुरी, विनय भारद्वाज, लोकेश साहू की उपस्थिति में मुलाक़ात कर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
जिले की सीनियर पुरूष टीम में शामिल खिलाडिय़ों में यशवर्धन कहार, सागर बंजारे,डोमेश साहू, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश ध्रुव, पंकज चंद्राकर, जुगेश नाथ भोई, राहुल कुर्रे, शुभम मानिकपुरी, प्रभात सेठ, भूषण यादव, विनय भारद्वाज, लोकेश साहू, गजेंद्र यादव, नीलेश पाण्डेय, कमल वर्मा, मेहुल चंद्राकर, मुरली राज पुरोहित, सुदर्शन दुबे एवं सीनियर महिला टीम में काजल, पूर्णिमा साहू, मनीषा साहू, दिव्या साहू, ऐयश्वर्या, चंचल देवांगन, तान्या साहू, पुष्पांजलि ठाकुर, मेघा साहू, राधिका निषाद, ललिता ध्रुव, दीपशिखा साहू, रेणु साहू, लक्ष्मी चंद्राकर, वर्षा कोसरे, हीना चक्रधारी, दामिनी वर्मा, रूक्मणी साहू शामिल हैं।