महासमुन्द

लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण के लिए भूमिपूजन
29-Nov-2024 2:23 PM
लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण  के लिए भूमिपूजन

महासमुंद, 29 नवम्बर। विकासखण्ड बसना के ग्राम बाउलीघुटकरी में 44.26 लाख की लागत से लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य के तहत भूमिपूजन किया गया। 
भूमिपूजन ओपी चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक महासमुंद, टिकेलाल साव सांसद प्रतिनिधि महासमुंद, विद्याचरण चौधरी, सीताराम ठाकुर, सरपंच मनोहर बिंझवार, प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।  इस अवसर पर उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिलीप सिंह दीवान, सर्वेयर यशवंत ठाकुर उपस्थित थे। भूमिपूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हुआ, जो क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई के बेहतर साधन  उपलब्ध कराएगा। लघुत्तम सिंचाई तालाब के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को जल संरक्षण में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादकता में सुधार होगा। इस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कृषि अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

 


अन्य पोस्ट