महासमुन्द

पालिका अध्यक्ष से पालिका दफ्तर में मारपीट में काउंटर मामला दर्ज
29-Nov-2024 2:14 PM
पालिका अध्यक्ष से पालिका दफ्तर  में मारपीट में काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद, 29 नवंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से पालिका दफ्तर में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने काउंटर मामला कायम करते हुए पूर्व पार्षद पंकज साहू के विरूद्ध धारा 296,115-2, 351-2 तथा 309-4 के तहत अपराध दर्ज किया जाते है। वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू के आवेदन पर पुलिस ने नपाध्यक्ष राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग, कपिल साहू, अरिश अनवर तथा अन्य 15 लोगों के विरूद्ध धारा 296,115, 2, 351-2, 309-4, 191-2 के तहत अपराध दर्ज किया है।  जानकारी यह भी है कि बुधवार को पालिका दफ्तर में नपाध्यक्ष राशि महिलांग और पंकज साहू के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जानकारी अनुसार इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे सुभाष नगर स्थित पंकज साहू पूर्व पार्षद के मकान में 20-25 लोगों ने एकाएक तोडफ़ोड़ कर गाली-गलौज की थी।  इस मामले में पुलिस ने दीपक ठाकुर, शब्बीर, विक्की महिलांग, रूपेश महिलांग सहित 10-15 युवकों के विरूद्ध प्रार्थिया ममता साहू की शिकायत पर धारा 296,351,2, 324-4, 191-2, 331-4 के तहत अपराध दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने बताया कि 27 नवंबर की रात 1.30 बजे जब वह घर में सोई हुई थी, दीपक ठाकुर, शब्बीर, विक्की महिलांग, रूपेश महिलांग एवं अन्य 20-25 लोग घर का दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज तथा हल्ला सुनकर वे अपने पति तथा बच्चों को अवगत कराई। उक्त घटना से भयभीत होकर वे कमरे के भीतर बंद हो गये। दहशतगर्द आग लगाकर परिवार को जान सहित मारने की धमकी दे रहे थे। आस-पड़ोस की मदद से उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी युवक घटना स्थल से भाग चुके थे। पंकज साहू की मांग पर रात भर पुलिस उनके घर के सामने गश्त करती रही।  ठीक इससे पहली रात श्रीमती महिलांग ने आवेदन में कहा था कि पंकज साहू सीएमओ की गैर मौजूदगी में उनके चेम्बर में बैठकर फाइलों को देख रहे थे। बाद वे आवक-जावक में भी गए और वहंा भी फाइलों को देखने लगे। मेरे मना करने पर मुझ पर हाथ उठाया।

तभी पार्षद पवन पटेल वहां पहुंचे और बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने धमकी दी।

इस मामले में पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी कोतवाली पहुंच नपाध्यक्ष राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग व पार्षद पवन पटेल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह सूचना आयोग के आदेश का अनुपालन करने नगर पालिका गए थे। इसी दौरान नपाध्यक्ष वहां आ गईं और कर्मचारियों को डांटने लगीं कि आफिस की फाइल क्यों दिखाते हो। तभी पवन पटेल आ गया और मुझे पकड़ा। बाद नपाध्यक्ष व त्रिभुवन महिलांग ने भी मुझसे मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर कर मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट