महासमुन्द
महासमुंद, 29 नवंबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दो मरीजों के इलाज के लिए राशि स्वीकृत की गई है। मालूम हो कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रतिदिन जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात करते हैं। कुछ दिन पहले कल्पना राजपूत के परिजन उनके उपचार के लिए सहायता राशि के लिए जनदर्शन के दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मिले। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैए जिसके कारण इलाज कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके पश्चात् विधायक ने सहायता राशि के लिए अनुशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। जिसके बाद कल्पना राजपूत के इलाज के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख 28 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार निर्मल निषाद के परिजन भी विधायक के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता के संबंध में मिलने पहुंचे।
इनके लिए भी विधायक ने अनुशंसा किया और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता के तहत 3 लाख 60 हजार 400 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब परिवारों को अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 2 मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री द्वार राशि स्वीकृत की गई है। आगे भी इसी प्रकार क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा।