महासमुन्द

दीपक बैज ने किया बास्केटबॉल मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ
27-Nov-2024 3:17 PM
दीपक बैज ने किया बास्केटबॉल  मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ

 नपाध्यक्ष के ढाई वर्ष के कार्य की सराहना की

 खेलप्रेमियों को खेल कोर्ट के सौगात की दी बधाई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 नवंबर। 
बीते सोमवार को शहर के तुमगांव ओव्हरब्रिज के नीचे नयापारा के हिस्से में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विष्णु प्रसाद दुबे के नाम से पालिका द्वारा निर्मित मिनी बास्केट बॉल खेल कोर्ट का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक बैज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम के लिए दोपहर 1 बजे उनका नगर आगमन हुआ। अम्बेडकर चौक में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। बाद बैज नेताओं के साथ ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद मंचीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बैज ने कहा कि महासमुंद नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद कई विकास कार्य किए हंै। इसका ताजा उदाहरण खेल प्रेमियों की मांग पर निर्मित यह बास्केटबॉल मिनी खेल कोर्ट है। यह खेल कोर्ट से शहर के खेल प्रेमियों के लिए किसी मैदान से कम नहीं है जहां वे नियमित रूप से प्रेक्टिस कर पाएंगे और अपनी खेल प्रतिभा को और निखार पाएंगे। महिलांग ने शुभारंभ कार्यक्रम में बैज के आगमन पर आभार जताया। 

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमरजीत चांवला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया। 
इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग, लक्ष्मण पटेल, केशव चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, सरला गोलू मदनकार, बबलू हरपाल, लता चंद्राकर,रिंकू चंद्राकर, अमन चंद्राकर, डमरूधर मांझी, खेमराज ध्रुव, अरुण चंद्राकर,सगनजोत सिंघ, सोहेल खान, जावेद चौहान, युवराज साहू, सोनम रामटेके, लक्ष्मी सोनी, अन्नू चंद्राकर तथा पालिका के कांग्रेस पार्षद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट