महासमुन्द

डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने संभाला आत्मानंद महाविद्यालय प्राचार्य का पदभार
24-Nov-2024 7:05 PM
डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने संभाला आत्मानंद महाविद्यालय प्राचार्य का पदभार

महासमुंद, 24 नवंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में विगत तीन वर्षों से आहरण एवं संवितरण अधिकारी के रूप में प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही प्रो. (डॉ.)अनुसुइया अग्रवाल डी. लिट्. का उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय के आदेश के अनुसार स्नातक प्राचार्य के रूप में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो गई है।  उन्होंने 16 नवंबर को वहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय द्वारा 19 नवंबर  को उनके सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। अजय राजा, डॉ. रीता पांडेय, करुणा दुबे, मनोज शर्मा, चंद्रशुभम शोधार्थी के द्वारा भावभीनी उद्गार व्यक्त किए गए। सभी ने एक मत होकर उनके कार्यकाल को सराहा और इस पदोन्नति के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।


अन्य पोस्ट