महासमुन्द

महाराष्ट्र -उपचुनाव में मिली जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न
24-Nov-2024 2:37 PM
महाराष्ट्र -उपचुनाव में मिली जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर।
शनिवार को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा एवं महायुति गठबंधन को मिले प्रचंड बहुमत व उपचुनावों में मिली जीत के बाद विधायक कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं अन्य भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी कर नारे लगाए गए।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह परिणाम बताता है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। महाराष्ट्र में हमारी गठबंधन ने रिकॉर्ड सीट हासिल की है। इस जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व एक जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता का मेहनत और दृढ़ निश्चय शामिल है। इसी प्रकार रायपुर दक्षिण सीट में हुए उपचुनाव में सुनील सोनी को भी 46 हजार से अधिक मतों से जीत मिली है। आगे भी इसी प्रकार अन्य राज्यों में भाजपा का जीत का परचम लहराती रहेगी। 

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन, अमृत चोपड़ा, झनक लाल साहू, कौशल्या बंसल, शंकर चंद्राकर, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, मधु यादव, प्रीति सोनी, अभिषेक पांडे, अरविंद प्रहरे, सोनाधर सोनवानी,  महेन्द्र सिका, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।


अन्य पोस्ट