महासमुन्द

स्वाध्यायी विद्यार्थी महाविद्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाईन अपडेट कराना सुनिश्चित करें
22-Nov-2024 1:50 PM
स्वाध्यायी विद्यार्थी महाविद्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाईन अपडेट कराना सुनिश्चित करें

महासमुंद,22 नवम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पत्र क्रमांक 11166/परीक्षा/2024  रायपुर दिनांक 14.11.2024 के आदेशानुसार  शासकीय महाविद्यालय में स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति 2024 का अनुमोदन किया गया है। प्रभारी प्राचार्य करूणा दुबे ने सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर विषय चयन उपरांत यूनिट परीक्षा में सम्मिलित होकर विषयवार असाईमेंट प्राप्त कर जमा करने हेतु निर्देशित किया है।

डॉ. ई. पी. चेलक एन. ई. पी. प्रकोष्ठ के संयोजक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने विषय का चयन नहीं किया है वे अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर मार्गदर्शन उपरांत विषय का चयन कर लेंवे। विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की सहमति उपरांत विषय चयन की सुविधा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रखी गई थी। विषय चयन करने से विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते समय विषय संबंधित किसी भी प्रकार की शंका नहीं रहेगी। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने केवल अपना पंजीयन विश्वविद्यालय से किया है उनको महाविद्यालय आकर विषय चयन करना अनिवार्य है। कल दिनांक तक विश्वविद्यालय में स्वाध्यायी 429 पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या है जिसमें से 335 छात्र-छात्राओं का जो महाविद्यालय में उपस्थित हुए उन सभी का  विषय का चयन उपरांत ऑनलाईन अपडेट किया जा चुका है। तथा 94 छात्र-छात्राएं जो महाविद्यालय में उपस्थित नहीं हुए है, परन्तु महाविद्यालय में पंजीयन कराए हैं वे सभी महाविद्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाईन अपडेट कराना सुनिश्चित करें। ताकि विश्वविद्यालयीन ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने में आपको कोई परेशानी ना हो।


अन्य पोस्ट