महासमुन्द

पेवर ब्लॉक के लिए भूमिपूजन
21-Nov-2024 3:26 PM
पेवर ब्लॉक के लिए भूमिपूजन

महासमुंद, 21 नवम्बर।  मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षद मीना वर्मा ने वार्ड 7 में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि 20 लाख रुपए की लागत से वार्ड 7 में पार्षद निवास से नयापारा अंबेडकर स्कूल के साथ ही वार्ड के मुख्य मार्ग में दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती महिलांग ने कहा कि वार्ड 7 के मुख्य मार्ग में पेवर ब्लॉक लग जाने के बाद मार्ग की सुंदरता बढ़ जाएगी और वार्डवासियों को बारिश के दिनों में कीचड़ और अन्य दिनों में धूल से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर संवेदनशील है। शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार सडक़, नाली निर्माण जैसे निर्माण कार्य भूमिपूजन के बाद से प्रगतिपर है। भूमिपूजन के दौरान सभापति बबलू हरपाल, पार्षद हाफिज कुरैशी, माधवी महेंद्र सिक्का, लता कैलाश चंद्राकर सहित वार्ड नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट