महासमुन्द

संकुल स्तर जवाहर नवोदय कोचिंग क्लासेस शुरू
21-Nov-2024 3:20 PM
संकुल स्तर जवाहर नवोदय कोचिंग क्लासेस शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 नवम्बर। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एवं डॉ. पूर्णानंद मिश्रा बीआरसीसी के नवाचारी गतिविधि आदेशानुसार संकुल केंद्र ढूटीकोना में संकुल स्तरीय जवाहर नवोदय कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ प्राथमिक शाला करनापाली में 19 नवम्बर को संकुल प्राचार्य श्याम कुमार भोई, संकुल समन्वयक इंदल कुमार पटेल एवं संकुल के समस्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ. गिरधारी साहू प्रधान पाठक, डॉ. वीरेंद्र कुमार कर, सालिक राम टंडन, दूधनाथ साहू, मोहन बरेठ, रेशम पटेल, लोकनाथ पटेल, रमशिला साहू आदि शिक्षकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

संकुल से आये सभी बच्चों को एल ई डी टी वी के माध्यम से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कराते हुए डॉ वीरेंद्र कुमार कर एवं डॉ गिरधारी साहू ने बताया कि नियमित अभ्यास बहुत ही आवश्यक है।  संकुल प्राचार्य श्याम कुमार भोई एवं संकुल समन्वयक इंदल कुमार पटेल ने संबोधित करते हुए इसी बात पर जोर देते हुए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने की अपील की। उक्त पहल पर संकुल के पालकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह जानकारी संकुल के मिडिया प्रभारी डॉ. गिरधारी साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट