महासमुन्द
बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर बैठा मिला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21नवम्बर। स्वयं को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर नाड़ी वैद्य से साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी करने वाले ओडिशा के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार जब्त किया है। आरोपी एक साल पूर्व मुंगेली में सीआईडी अफसर बताकर ठगी कर चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ओडिशा के कांटाबांजी व टिटलागढ़ में इसी तरह के वारदात किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुम्हारपारा में नाड़ी वैद्य शेषनारायण गुप्ता का श्रीराम केयर क्लिनिक संचालित है।
पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को 11.10 बजे वैद्य अपने क्लिनीक में मरीज देख रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति क्लिनिक के अंदर प्रवेश किया और अपने आप को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुये क्लिनिक के दवाई स्टॉक को चेक करने की बात कहकर अपने आप को बहुत बड़े अधिकारी होने का दावा किया और दवाई स्टॉक को गलत बताते हुए क्लिनिक सील करने की बात कही। उसने प्रार्थी को अपने बातों के झासे में लेकर मामला सेटल करने के लिये कहा और धोखाधड़ी पूर्वक 7 लाख 50 हजार रुपए नगदी रकम ले लिया।
पुलिस के अनुसार यह रकम प्रार्थी को दवाई विक्रय करने से मिली राशि थी, जिसे लाभांश छोडक़र दवा एजेंसियों को भुगतान करना था। इस तरह आरोपी व्यक्ति खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर अपने बातों के झासे में लेकर प्रार्थी से धोखाधड़ी कर साढ़े 7 लाख रुपए ले लिया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कातेवाली महासमुंद में अपराध धारा 318-4, 1319-2 बीएनएस का कायम कर पुलिस विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने उक्त घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज देखा तथा अपने मुखबीरों को उक्त फ ोटो को भेजकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त धोखाधड़ी करने वाले जैसे मिलते-जुलते चेहरे का एक व्यक्ति बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर बैठा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन बागबाहरा में जाकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अपना नाम स्मिथ सेठी ओडिशा का निवासी होना बताया। संदेही ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अपराध को स्वीकार किया और श्रीराम केयर कुम्हारपारा, महासमुंद केयर में साढ़े 7 लाख रुपए धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 4 लाख रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना महासमुंद में अपराध धारा 318-4, 319-2, बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।