महासमुन्द

अगहन का पहला गुरुवार, घर-घर लक्ष्मी की पूजा
21-Nov-2024 2:16 PM
अगहन का पहला गुरुवार, घर-घर लक्ष्मी की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 नवम्बर। जिला के ग्राम खरोरा समेत अनेक गांवों में अगहन महीना के प्रथम गुरुवार 21 नवंबर को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई।

इस साल नवंबर से अगहन की शुरूआत हो गई है। इस महीने के गुरुवार को काफ ी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगहन महीने के चारों गुरुवार महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस साल आज 21 नवंबर, अगले हफ्ते 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 12 दिसंबर को अगहन के चार गुरुवार पड़ रहे हैं।

इस पर्व में बुधवार की शाम को ही घर के मुख्य द्वार के सामने गोबर से लीप कर रंगोली बनाई जाती है। चावल आटे को पानी में गीला कर के घर के मुख्य द्वार से लेकर पूजा स्थल तक लक्ष्मी के पदचिन्ह, स्वास्तिक और कड़ी बनाएं जाते हैं।


अन्य पोस्ट