महासमुन्द
उद्योगों का निरीक्षण
21-Nov-2024 2:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21 नवम्बर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय गठित संयुक्त जांच टीम ने बिरकोनी स्थित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच दल में जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मोहन साहू, श्रम पदाधिकारी डीएन पात्र, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम जिला बलौदाबाजार एवं पर्यावरण विभाग से एस के चौधरी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत इन इकाइयों का निरीक्षण किया। श्रम पदाधिकारी डी एन पात्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न खामियां पाई गईं, जिन पर संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे