महासमुन्द

घासीदास जयंती पर किसी भी राजनीतिक-जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं करने का निर्णय
21-Nov-2024 2:02 PM
घासीदास जयंती पर किसी भी राजनीतिक-जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं करने का निर्णय

 बलौदाबाजार हिंसा में सामाजिक पदाधिकारियों की गिरफ्तारी से नाराज हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 नवम्बर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला व ब्लॉक तथा अठगंवा पदाधिकारियों की उपस्थिति में खैराभांठा सामाजिक भवन में आहुत की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न निर्णय पारित किया गया कि बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय तोड़-फ ोड़ एवं आगजनी में प्रदेश भर के 186 निर्दोष सामाजिक पदाधिकारियों व समाज के अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें महासमुंद जिला से छ: निर्दोष सामाजिक पदाधिकारी भी शामिल हैं। जिसकी नि:शर्त रिहाई हेतु शासन-प्रशासन से बार-बार निवेदन करने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं होने से समाज के लोग आहत व दु:खी है।

इसलिए दिसम्बर माह में होने वाली गुरु घासीदास बाबा की जयंती को गांव, ब्लॉक, जिला स्तर पर बिना नाच गम्मत, सांस्कृतिक कार्यक्रम क केवल पंथी भजन टोली के साथ सादगी से मनाया जायेगा। इस साल जयंती कार्यक्रम में गांव, ब्लॉक व जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक नेता, जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। बल्कि समाज के बड़े, बुजुर्ग व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में प्रत्येक ब्लॉक में बैठक आहुत कर सभी अठगंवा व ग्राम कमेटी के लोगों से अपील करेगी। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले से गिरफ्तार छ: लोगों के परिवार वालों से मिलकर समाज जनों ने दस से पंद्रह हजार रुपए की आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा परिजनों को हर संभव मदद करने विश्वास दिलाया गया। साथ ही समाज के वकीलों द्वारा की जा रही कानूनी सहयोग से भी अवगत कराया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष खोशिल गेंड्रे, भोजनाथ मधुकर,डा. विजय चतुर्वेदी जिला कार्यकारिणी सदस्य, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष चिंता साय, गणेश टंडन ब्लॉक सचिव, के.सोनटेके जिलाध्यक्ष साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, राजेश रात्रे जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, तेजराम चौलिक युथ जिला सचिव, भागीरथी मारकंडे, किशन कोसरिया अध्यक्ष झलप अठगंवा परिक्षेत्र, देवेंद्र मिर्चे, योगेश मधुकर, सुकालू राम, फनेंद बंजारे, संतोष निराला, अभय व्यवहार, महेन्द्र बंजारे,भारद्वाज व अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट