महासमुन्द

अचानकपुर में कबड्डी स्पर्धा
20-Nov-2024 2:59 PM
अचानकपुर में कबड्डी स्पर्धा

महासमुंद, 20 नवम्बर। ग्राम अचानकपुर में पहली बार हमर अचानकपुर खेल कबड्डी समिति के तत्वावधान में आयोजित स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग शामिल हुई।

 श्रीमती महिलांग ने कहा कि गांव के कबड्डी खेल प्रेमियों और युवाओं द्वारा स्पर्धा आयोजित किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है। आयोजित कबड्डी स्पर्धा में शामिल होने के लिए सभी टीम को उन्होंने बधाई दी और सभी को खेल भावना से खेलने का  इस दौरान आयोजित स्पर्धा में शामिल सरपंच मीरा ऋषि चौधरी, नरसिंग चौधरी, मनीराम पटेल, हीराधर निषाद, अर्जुन पटेल, श्रीराम पटेल, मान सिंह दीवान, रोहित सेन, सियाराम पटेल, समार नेताम, राम सिंह ध्रुव, मनोहर पटेल, मुकेश, रमेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी और आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट