महासमुन्द
महासमुंद,20 नवम्बर। बसना स्थित स्व.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.एस के साव के निर्देशन में आईक्यूएससी एवं विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्वावधान में वल्र्ड साइंस डे मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रोशनी गुप्ता ने की। उन्होंने इस दिवस को मनाने के उद्देश्य और महत्व को विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि इस वर्ष का थीम वाय साइंस मैटर इंगेजिंग माइंड एंड इंपावरिंग फ्यूचर है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने प्रोत्साहित करना है। पश्चात आरती साव ने प्रतियोगिताओं के विषय वस्तु के बारे में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार माइक्रो प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए हानिकारक है। तथा आध्यात्म एवं विज्ञान में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
पश्चात गितिका प्रधान प्रौद्योगिकी, तकनीकी ने पारिस्थितिक तंत्र के प्रभाव पर जानकारी दी। पश्चात मुस्ताक खान, शशांक निर्मलकर ने दैनिक जीवन में विज्ञान के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में प्रथम संजय मेहर, द्वितीय सुधा साव, तृतीय सूरज कन्हेर रहे। ऑनलाइन क्विज में प्रथम पायल प्रधान, द्वितीय जागृति साहू, तृतीय दिलेश्वरी साव रही। वाद विवाद में प्रथम मणि शंकर साव, तुषार चौहान व संदीपनी रहे। कार्यक्रम में बीएससी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।