महासमुन्द

ट्रैक्टर-पिकअप टक्कर, एक मौत
19-Nov-2024 7:06 PM
ट्रैक्टर-पिकअप टक्कर, एक मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 नवम्बर। ट्रैक्टर-पिकअप टक्कर में पिकअप सवार की मौत  हो गई।

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े टेमरी-झगरेनडीह रोड पर ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर से पिकअप में सवार ग्राम छाता महुआ निवासी जनक सिदार 32 साल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना 15 नवंबर की रात करीब 11.30 बजे की है।

विपरीत दिशा से आ रहे रेत से लदे ट्रैक्टर ने पिकअप को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ग्राम बिजेपुर का है। ट्रैक्टर चालक का नाम देवराज बताया जा रहा है। जबकि उक्त ट्रैक्टर मनोज कुमार का होना बताया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के चलाया जा रहा था। पुलिस को इसके बीमा को लेकर भी संदेह है। सांकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि ट्रैक्टर के मालिक को अब तक अज्ञात बताया गया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक है। जनक सिदार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।


अन्य पोस्ट