महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 14 से 15 नवंबर को साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा की ओर से अटल टिंकरिंग लैब के प्रदर्शनी के लिए शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के एटीएल लैब के छात्र दुर्गेश साहू व डिगेश सेन, कक्षा दसवीं ने अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक शिक्षक व एटीएल रीजनल टीचर चंद्रशेखर मिथलेश बच्चों के साथ उपस्थित रहे। इस आयोजन में शामिल होने पर अजय पिल्लई सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर, डॉ. मुक्ति बैस एपीसी समग्र शिक्षा रायपुर, सुमन पंडित अटल इनोवेशन मिशन एवं नीति आयोग, जीआर सिन्हा प्राचार्य आशी बाई गोलछा सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।