महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर। अखिल भारतीय गोड़ समाज केन्द्रीय समिति मुख्यालय पिथौरा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 18 गढ़ केंद्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान अखिल भारतीय गोड़ समाज के 18 गढ़ मुख्यालय रानी महल का सामाजिक संविधान के नियमावली विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बूढ़ादेव की छाया चित्र में पुष्पमाला अर्पित कर आरती हुई। बैठक में 18 गढ़ केंद्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बसंता ठाकुर सभापति के आसंदी उपस्थित थे। बैठक में अखिल भारतीय गोड़ समाज 18 गढ़ मुख्यालय रानी महल पिथौरा का सामाजिक संविधान का विमोचन हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए राज अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुएए सभी सामाजिक संविधान की पालन करने और अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक संविधान का पालन करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अखिल भारतीय गोड़ समाज 18 गढ़ केन्द्रीय अध्यक्ष बसंता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में सभी समाज जनों का धन्यवाद करते हुए समाज को अच्छा मार्गदर्शन एवं भाईचारे के साथ रहने की बात कही। कहा कि समाज के लोग एक दूसरे को यथासंभव सहयोग करें तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी सामाजिक संविधान कड़ाई से पालन करें।
तत्पश्चात सभी राज्यों और सर्कलों के अध्यक्षों को सामाजिक संविधान नियमावली का वितरण किया गया। नियमावली विमोचन कार्यक्रम में तीज राम ठाकुर, लाभो ठाकुर, रनसाय ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर, नेपाल सिंह ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, बलिराम ठाकुर, योगेश ठाकुर, देव सिंह ठाकुर, कौडिय़ा राज भूषण सिंह सूर्यवंशी, कटगी राज प्रताप नाग, रामायण मरई, दिलहरण मरई, बलदाऊ नेताम, यशवंत सिंह सोरी, ओंकार सिंह ठाकुर,जगदीश सिदार, गोवर्धन ओटी, दौलत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, चैतराम ठाकुर, आसकरण ठाकुर सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।