महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17नवंबर। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों के तीन दिवसीय धरना के अंतिम दिन कल समर्थन देने नपा सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों की धरना को जायज बताते हुए कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने में स्वच्छता दीदियों की महत्वपूर्ण योगदान है। बढ़ती महंगाई के दौर में इतने कम रुपयों में काम करना किसी भी कर्मचारी के लिए बहुत मुश्किल होता है। इसलिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ इनकी सैलरी को तत्काल बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को कलेक्टर दर पर सैलेरी देना चाहिए। जिससे वे भी अपना घर आसानी से चला सके। साथ ही श्वक्कस्न का भी लाभ मिले। हफ्ते में एक दिन की छुट्टी मिले। जो स्वच्छता दीदियों का अधिकार है।
साहू ने कहा कि महज तीन दिन के लिए स्वच्छता दीदियों के काम बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। इसलिए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेते हुए तत्काल इनकी मांगे पूर्ण किया जाना चाहिए। आज आंदोलन स्थल पर पालिका में कार्यरत समस्त 170 स्वच्छता दीदियों ने धरना देकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
इस दौरान साहू भी कलेक्ट्रेट तक उनके साथ पैदल चले।