महासमुन्द

सब्जी चोरी का आरोप महिला को 9 लोगों ने पीटा
17-Nov-2024 4:10 PM
सब्जी चोरी का आरोप महिला को 9 लोगों ने पीटा

महासमुंद, 17 नवंबर। तुमगांव के भाटापारा वार्ड 14 निवासी एक महिला के साथ उसके पड़ोसी युवक व उसके परिजनों द्वारा जमकर मारपीट की गई। साथ ही महिला से किए मारपीट का वीडियो भी आरोपियों ने वायरल कर दिया। मारपीट बुरी आहत महिला ने 3 दिन बाद तुमगांव थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार तुमगांव वार्ड 14 निवासी महिला नीरा साहू पति मिथलेश साहू 35 वर्ष 13 नवंबर की बत सुबह 5 बजे अपने बाड़ी में काम कर रही बंग थी। तभी उसे घर के बाड़ी में अमरुद गिरने को की आवाज आई। पीडि़त महिला पेड़ के पास पहुंची तो वहां उसका पड़ोसी संतराम कर साहू मिला। संतराम ने महिला को अपने साथ गलत काम करने की बात कही। जिस पर महिला ने संतराम को मना कर दिया। इस पर संतराम ने महिला से मारपीट करते हुए उठाकर अपने बाड़ी में ले गया और सब्जी चोरी का आरोप लगाते हुए वहां भी मारपीट की।

इतने में भी संतराम का मन नहीं भरा तो उसने महिला के बाल पकडक़र घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गया। वहां सब्जी चोरी करने आई थी कहने पर उसके परिवार वालों ने भी महिला से मारपीट की तथा वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। महिला थाने में शिकायत में बताई है कि चोरी का झूठे आरोप लगाकर 9 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर थाना तुमगांव में आरोपी संतराम साहू, जयलाल साहू, सुशील साहू, मनीष साहू, चंदन साहू, हितेश साहू, हरिश साहू, रामकुंवर साहू, प्रेमलाल साहू के खिलाफ 74, 75 (2), 296, 115 (2), 190, 191 (2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट